मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
केरल में 4 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। IMD ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए इस साल अल नीनो के कारण बारिश कैसी रहेगी।
IMD ने 15, 16 और 17 दिसंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, अरुणाचल, केरल, तमिलनाडु में जमकर बारिश होगी, जबकि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली और राजस्थान में ठंड बढ़ेगी।
चक्रवाती तूफान दितवाह को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तीन राज्यों में अत्यधिक तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं तमिलनाडु में जिला प्रशासन ने 22 बेहद संवेदनशील और 39 उच्च संवेदनशील इलाकों की पहचान कर जरूरी उपकरण व कर्मी तैनात कर दिए हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है। जानें पश्चिमी MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में 16 नवंबर तक शीतलहर, और तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश के अलर्ट की पूरी जानकारी। दिल्ली-NCR में कोहरा और AQI 418 से मुश्किलें बढ़ीं।
रीवा में अगस्त महीने का इतिहास हमेशा भयावह रहा है। वर्ष 1972 में 683 मिमी बारिश का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना था। वर्ष 2016 में 677 मिमी बारिश ने करीब-करीब यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था। क्या 2025 का अगस्त फिर लाएगा बाढ़ और तबाही? जानिए पिछले 10 वर्षों की बारिश के आंकड़े और 24 घंटे की सबसे भारी बारिश के दिन।
भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। गुरुवार को जम्मू से कोई भी तीर्थयात्री काफिला कश्मीर की ओर रवाना नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है।
श्योपुर से जयपुर, दिल्ली, टोंक, दोसा की ओर से जाने वाला ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया है। श्योपुर में सीप नदी उफान पर है। यहां मानपुर में सरकारी अस्पताल में पानी भर जाने के कारण 12 मरीज फंस गए। एसडीईआरएफ की टीम ने सभी को निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।
मैहर के वार्ड क्रमांक 17 में बीएसएनएल की जर्जर बाउंड्री गिरने से 17 वर्षीय किशोरी नेहा कपाड़िया की दर्दनाक मौत हो गई। बारिश के बीच गाय को बचाने के प्रयास में किशोरी मलबे में दब गई। वार्डवासियों ने पहले ही नगर पालिका को भवन की जर्जर हालत को लेकर चेताया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।






















